फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvati Amavasya 2021: 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या, जानिए क्या करने से मिलेगा पुण्य और भूलकर भी न करें ये काम

Mon, 05 Apr 2021 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 6
सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। - फोटो : अमर उजाला
सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। हिंदू पंचाग के अनुसार हर महीने अमावस्या आती है लेकिन जो अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस साल सोमवती अमावस्या 12 अप्रैल, सोमवार को मनाई जाएगी। पुराणों के अनुसार,सोमवती अमावस्या के दिन स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान करना बहुत फलदाई है। परन्तु इस साल कोरोना महामारी के चलते नदियों में स्न्नान करना संभव न हो तो घर पर सूर्योदय से पूर्व नहाने के जल में गंगा जल डालकर स्न्नान कर सकते हैं। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन यदि कोई व्यक्ति कुछ धर्म-कर्म करता है तो उसके जीवन के कष्ट दूर होते है। आइए जानते हैं कि जीवन में सुख-शांति के लिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं करें।
विज्ञापन

2 of 6
गंगाजल से स्न्नान-
इस दिन गंगाजी या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत पुण्यकारी माना गया है। स्नान का उत्तम समय सूर्योदय से पूर्व माना जाता है। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर विधिवत स्न्नान करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। यदि आप नदियों में स्नान करने नहीं जा सकते तो आप घर में ही थोड़ा सा गंगाजल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। मान्यता यह भी है कि इस दिन विधिवत स्नान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
surya
सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें
पदमपुराण के अनुसार पूजा, तपस्या, यज्ञ आदि से भी श्री हरि को उतनी प्रसन्नता नहीं होती, जितनी कि प्रातः स्नान कर जगत को प्रकाश देने वाले भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से होती है। इसलिए पूर्व जन्म और इस जन्म के सभी पापों से मुक्ति और भगवान सूर्य नारायण की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को नियमित सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य को अर्घ्य अवश्य प्रदान करना चाहिए।
 

4 of 6
पीपल के वृक्ष में पितरों का वास
माना जाता है कि अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष में पितरों का वास होता है। इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन किया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए इस दिन मीठे जल में दूध मिलाकर चढ़ाएं, क्योंकि इस दिन पीपल के पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। पूजन के बाद पीपल की यथा शक्ति परिक्रमा करके जीवन में आने वाली सभी समस्याएं खत्म होने के लिए प्रार्थना करें। 
विज्ञापन

5 of 6
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला
दान करने से मिलेगा पुण्य
इस दिन अन्न, दूध, फल, चावल, तिल और आवंले का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। गरीबों, साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए। स्नान- दान आदि के अलावा इस दिन पितरों का तर्पण करने से परिवार पर पितरों की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमावस्या
ये काम बिल्कुल न करें
- सोमवती अमावस्या के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा, अंडा, प्याज, लहसुन इनका प्रयोग न करें।
-  घर में लड़ाई-झगड़ा नहीं करें। झगड़े और विवादों से बचना चाहिए। झूठ न बोलें और किसी को कड़वे वचन न कहें, घर के बुजुर्ग लोगों का भूलकर भी अपमान न करें।
- आज के दिन शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए, तेल मालिश नहीं करें।
-  इस दिन स्त्री-पुरुषों को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
- आज के दिन नहाते समय और नहाने से पहले तक कुछ न बोलें, हो सके तो आज के दिन कुछ समय के लिए मौन धारण अवश्य करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें