सूर्य ग्रहण
बता दें कि सूर्य ग्रहण के दिन पौष अमावस्या तिथि भी पड़ रही है, जिस कारण यह ग्रहण खास माना जा रहा है। पौष अमावस्या तिथि को पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व श्राद्ध करने का विधान है। वहीं पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए इस दिन उपवास रखा जाता है। इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।