Solar Eclipse
- फोटो : अमर उजाला।
इस बार पड़ने वाला सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक रहेगा, क्योंकि 14 दिसंबर को रात्रि 07 बजकर 03 मिनट से ग्रहण आरंभ होगा, जो मध्य रात्रि के बाद 12 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। रात्रि के समय ग्रहण लगने का कारण इस बार भारत में यह ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। भारत में दृश्य न होने का कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन ग्रहण काल के दौरान कुछ सावधानियां बरतना आवश्यक होता है।