Shubh Sanket of Money Benefits: शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी का दर्जा प्राप्त है और उनके आशीर्वाद से व्यक्ति के धन-दौलत में वृद्धि होती हैं, साथ ही उसे भौतिक सुख भी प्राप्त होता है। हालांकि व्यक्ति अमीर बनने और उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम भी करता है, जिससे प्रसन्न होकर देवी अपनी कृपा साधक पर बरसाती हैं। इस दौरान मां लक्ष्मी के खुश होने पर कई शुभ संकेत भी मिलते हैं, जिन्हें अक्सर आम समझ कर नजरअंदाज कर दिया जाता है। ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से हम उन सभी संकेतों के बारे में जानेंगे, जो मां लक्ष्मी के प्रसन्न और धनवान बनने से पहले दिखाई देते हैं।