फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukrvar Upay: शुक्रवार के दिन करें ये सरल उपाय, जीवन की सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Fri, 22 Apr 2022 06:53 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
यदि कोई व्यक्ति धन से जुड़ी परेशानी से जूझ रहा है, तो उसे शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। - फोटो : istock
Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन का  विशेष महत्व है। शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की आर्थिक तंगी को दूर कर देती हैं। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि यदि मां लक्ष्मी अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाती हैं तो उसके जीवन को धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं। यदि कोई व्यक्ति धन से जुड़ी परेशानी से जूझ रहा है, तो उसे शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी करने चाहिए।  आइए जानते हैं शुक्रवार से जुड़े कुछ उपाय जिससे भक्तों को समस्त परेशनियों से छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की आर्थिक तंगी को दूर कर देती हैं। - फोटो : iStock
शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओं को घर पर आमंत्रित करें और उन्हें खीर खिलाएं। उन्हें पीले वस्त्र और दक्षिणा देकर विदा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
शुक्रवार के दिन काली चीटिंयों को शक्कर डालने से रुक रहे काम बन जाते हैं। - फोटो : Istock
शुक्रवार के दिन काली चीटिंयों को शक्कर डालने से रुक रहे काम बन जाते हैं। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो 11 शुक्रवार तक काली चीटियों को शक्कर के दानें डालने से आपका काम पूरा हो जाएगा। 

4 of 7
धन संबंधी कोई भी कार्य करने अगर निकल रहे हैं तो मीठा दही खाकर निकलें।
यदि शुक्रवार को घर से धन संबंधी कोई भी कार्य करने अगर निकल रहे हैं तो मीठा दही खाकर निकलें। इससे काम में किसी तरह की बाधा नहीं आती है। 
विज्ञापन

5 of 7
सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में माता को कमल या गुलाब के फूल अर्पित करें। - फोटो : अमर उजाला
सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में माता को कमल या गुलाब के फूल अर्पित करें।मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और तरक्की के योग बनते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
काली हल्दी, नागकेशर और सिंदूर मिलाकर मां लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाना चाहिए। - फोटो : pinterest
शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार को चांदी की एक डिब्बी में काली हल्दी, नागकेशर और सिंदूर मिलाकर मां लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाना चाहिए। इसे घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र में सवा किलो अखंडित चावल रखें। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र में सवा किलो अखंडित चावल रखें। इसके बाद चावल की पोटली को हाथ में लेकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का पांच माला जाप करें और फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का लाभ होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें