Shukrawar Ke Upay: जहां सोमवार भगवान शिव और मंगलवार संकटमोचन हनुमान को समर्पित है, वहीं शुक्रवार माता लक्ष्मी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन देवी की पूजा-अर्चना करने से आर्थिक लाभ, धन वृद्धि, प्रेम और सौभाग्य जीवन में बढ़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जिन्हें कला, ऐश्वर्य और भौतिक समृद्धि का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में शुक्रवार को दान-दक्षिणा जैसे पूण्य कार्य करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति भी मजबूत बनती हैं। इससे जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है। विशेष रूप से शुक्रवार को कमल का फूल अर्पित और उनके 108 नामों का स्मरण करने पर सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। ऐसे में देवी लक्ष्मी के 108 नामों को जानते हैं।
Holi 2026: होली की डेट को लेकर है कंफ्यूजन ? यहां जानें होलिका दहन से लेकर चंद्र ग्रहण और भद्रा तक का समय