फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukrawar Daan: इन 5 में से किसी 1 चीज का शुक्रवार को करें दान, नौकरी-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

Thu, 04 Dec 2025 05:16 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shukrawar Daan: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है। लेकिन कुछ चीजों का दान करना कल्याणकारी होता है। इससे सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और धन-सेहत से जुड़ी समस्याओं का निवारण भी होता है...
 
विज्ञापन
1 of 5
Shukrawar Daan - फोटो : अमर उजाला
Shukrawar Daan: वैसे तो घरों में रोजाना ही मां लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं, लेकिन शुक्रवार का दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। इस दिन श्रद्धापूर्वक और सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर या लंबे समय से प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उन्हें शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की आराधना अवश्य करनी चाहिए। हालांकि, इस दिन कुछ वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ होता है। इसके प्रभाव से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और इच्छाएं पूर्ण होती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Chanakya Niti Sutras: चाणक्य नीति की ये बातें बनाएंगी हर चुनौती आसान, संतुष्ट और सफल जीवन करेंगे व्यतीत
Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन अवश्य करें यह एक छोटा सा उपाय, घर में आएंगी खुशियां
विज्ञापन

2 of 5
Shukrawar Daan - फोटो : instagram
  • शुक्रवार के दिन सफेद बर्फी का दान करें। यह बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि, इसके प्रभाव से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती हैं। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Shukrawar Daan - फोटो : freepik
  • माना जाता है कि, शुक्रवार के दिन सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान दान करने से वैवाहिक जीवन मधुरमय होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। यही नहीं इसके प्रभाव से प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।

4 of 5
Shukrawar Daan - फोटो : Adobe stock
  • ज्योतिषियों के मुताबिक, शुक्रवार के दिन गुड़ का दान करना लाभकारी होता है। इससे कला के क्षेत्र में नए अवसर, सुख में बढ़ोतरी और नई नौकरी की कामना पूरी होती हैं।
 

Chanakya Niti: एक बार ये चीजें चली गईं तो वापस नहीं मिलतीं, चाणक्य नीति की ये बातें बनाएंगी हर चुनौती आसान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shukrawar Daan - फोटो : freepik
  • शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। इस दौरान चावल दान में देना शुभ होता है। इससे घर में अन्न की कमी नहीं होती हैं और बरकत भी बनी रहती हैं।
  • मान्यता है कि, शुक्रवार के दिन रेशमी कपड़े दान में देने से दांपत्य जीवन को सुखमय बनता है। यदि आप लंबे समय से प्रेम जीवन में समस्याएं झेल रहे हैं, तो इसका दान आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें