शुक्र प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
- फोटो : freepik.com
शुक्र प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शुक्रवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत सुख-समृद्धि, पारिवारिक शांति और दांपत्य जीवन में मधुरता की कामना से भी जुड़ा माना जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं, बेलपत्र चढ़ाते हैं और शिव परिवार की आराधना करते हैं। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक पूजा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।