17 अक्तूबर को नवरात्रि का प्रथम दिन है। घरों में भक्त माता की चौकी और घटस्थापना करेंगे। वैसे तो मां की पूजा अर्चना के लिए किसी विशेष समय की आवश्यकता नहीं होती है, वे अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं। परंतु ये नौ दिन मां को प्रसन्न करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने गए हैं। इन दिनों जो भी भक्त पूर्ण श्रद्धा, भक्ति भाव के साथ व्रत और पूजन करता है, मां उनसे प्रसन्न होकर हर मनोकामना को पूर्ण करती हैं। लेकिन इन नौ दिनों में कुछ बातों को ध्यान में रखना भी आवश्यक होता है। वहीं कुछ कार्यों को करने से मां रुष्ट हो सकती हैं, इसलिए ये पता होना चाहिए कि नवरात्रि में क्या करना रहता है सही और किन चीजों की होती है मनाही...