नवरात्रि के इन पावन दिनों में कभी भी लगा लें ये पौधे, मां दुर्गा की कृपा से दुखों का होगा नाश
- फोटो : Istock
केले का पौधा
कहा जाता है कि केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है और भगवान विष्णु के प्रसन्न होने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में यदि आप इसे नवरात्रि के दिनों में घर में लगाते हैं, तो इससे श्री हरि विष्णु आपके घर में वास करेंगे। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।