शारदीय नवरात्रि में इस दिन होगा कन्या पूजन, जानिए महत्व और विधि
- फोटो : iStock
कन्या पूजन विधि
दुर्गाष्टमी या राम नवमी, जिस दिन भी आप कन्या पूजन करना चाहते हैं उस दिन सबसे पहले मां दुर्गा की पूजा करें। फिर नौ कन्याओं के साथ एक लांगूरा (लड़का) को भोजन पर आमंत्रित करें। कन्या को घर में पधारने पर आदरपूर्वक उनको आसन पर बैठाएं। इसके बाद साफ जल से उनके पांव पखारें, उनकी फूल, अक्षत् आदि से पूजा करें। इस दिन हलवा, चना और पूड़ी बनाते हैं। घर पर बने पकवान भोजन के लिए कन्याओं को दें। मां दुर्गा स्वरूप कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षिणा दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें। इसके बाद खुशी खुशी उनको विदा करें, ताकि अगले साल फिर आपके घर माता रानी का आगमन हो।