शरद पूर्णिमा धन की वर्षा करने की रात होती है मान्यता है कि इस दिन रात्रि के समय मां धरती लोक पर विचरण करती हैं। कहते हैं कि इसी दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इसे मां लक्ष्मी का प्राकट्य दिवस भी माना जाता है। इसलिए शरद पूर्णिमा पर रात्रि के समय लक्ष्मी जी की पूजा करने का प्रावधान है। यह दिन मां लक्ष्मी को मनाने के लिए बेहद खास होता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। जिससे आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा। इस बार शरद पूर्णिमा 30 अक्तूबर को पड़ रही है। तो जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय....