फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaniwar Ke Upay: शनिवार की रात करें ये गुप्त उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न और नकारात्मक शक्तियां होंगी दूर

Sat, 14 May 2022 07:49 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शनिवार की रात करें ये गुप्त उपाय - फोटो : iStock
Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का अपना महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार अलग-अलग दिन को शुभ बनाने के लिए उस दिन से सम्बंधित ग्रह और इष्ट देव के पूजा-पाठ का विधान है। इसी प्रकार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। ज्योतिष और शास्त्रों में विश्वास रखने वाले लोग शनिवार के दिन को विशेष महत्व देते हैं। मान्यता है कि यदि विधि-विधान से शनिदेव की पूजा कर उनको प्रसन्न कर दिया जाए तो वह जातकों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। वहीं यदि शनिदेव नाराज हो जाएं तो आपके जीवन में समस्या और परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं। इसके अलावा जिन लोगों के कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अच्छी न चल रही हो उन्हें शनिवार के दिन विशेष पूजा-पाठ और कर्मकांड करना चाहिए। इसके अलावा भी यदि शनिवार के दिन कुछ उपाय विशेष किए जाएं तो जीवन की कई सारी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं उपायों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 7
शनिवार की रात करें ये गुप्त उपाय - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की छाया को मार्तंड कहा गया है यानी शनि का संबंध छाया और अंधेरे से है। ऐसे में शनिवार के दिन जो काली और बुरी शक्तियां होती हैं वो अपने पूरे प्रभाव से लोगों पर अपना असर दिखाती हैं। ऐसे में इन सब से बचने के लिए कुछ उपाय भी शनिवार के दिन ही करना होगा और आज हम आपको एक ऐसे ही आसान उपाय के बारे में बताने जा रहे जिससे आप शनि देव को खुश कर अपने जीवन में मौजूद नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति पा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
शनिवार की रात करें ये गुप्त उपाय - फोटो : iStock
रात में गुप्त तरीके से जलाएं लोबान 
मान्यता है कि लोबान शनिदेव को बहुत प्रिय है। ऐसे में इसकी धूप करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। इसके लिए शनिवार की शाम बिना किसी को बताए गुप्त रूप लोबान जलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर आपके दुख हर लेंगे। 

4 of 7
शनिवार की रात करें ये गुप्त उपाय - फोटो : iStock
कहा जाता है कि लोबान में सबसे ज्यादा लोहा पाया जाता है, जिससे एक विशिष्ट गंध का धुआं निकलता है और इसी धूप के प्रभाव से काली और नकारात्मक शक्तियां उस स्थान विशेष को छोड़ देती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
शनिवार की रात करें ये गुप्त उपाय - फोटो : iStock
साथ ही लोबान के जलाने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस सकारात्मक बदलाव से आपके बिगड़े काम बनने लगते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिलती है।
विज्ञापन

6 of 7
शनिवार की रात करें ये गुप्त उपाय - फोटो : iStock
इसके अलावा सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शनिवार के दिन कुछ और विशेष उपाय करने चाहिए। जैसे कि घर में आपको गेहूं हमेशा शनिवार के दिन ही पिसवाना चाहिए और साथ ही उसमें थोड़े से काले चने और तुलसी की पत्तियां मिलाकर पिसवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शनिवार की रात करें ये गुप्त उपाय - फोटो : iStock
इसके बाद जब आटा घर आ जाए तो उससे बनी सबसे पहली रोटी गाय को खिलाएं और आखिरी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर किसी कुत्ते को खिला दें। मान्यता है कि इससे आपकी धन सम्बंधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें