Shaniwar Ke Din Kis Rang Ke Kapde Pahne: रंग हमारे जीवन में बहुत ज्यादा प्रभाव डालते हैं। सप्ताह के सात दिन ग्रह के हिसाब से कपड़े धारण करने से जीवन में सुख शांति आती है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है, जिन्हें कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है। शनि की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सफलता, समृद्धि और स्थिरता आती है, जबकि शनि की अशुभ दृष्टि जीवन में संघर्ष और कठिनाइयां बढ़ा सकती है। इसलिए, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सही रंग के कपड़े पहनना और कुछ विशेष उपाय करना लाभकारी माना जाता है। शनिवार को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए और इस दिन अन्य कौन से उपाय करने चाहिए आइए जानते हैं।