Shukrawar upay: वैसे तो रोजाना घरों में माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लेकिन शुक्रवार का दिन सबसे शुभ है। मान्यता है कि इस दिन देवी की पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं वैवाहिक जीवन में मधुरता, पति की तरक्की और घर की बरकत के लिए महिलाएं शुक्रवार का उपवास भी रखती हैं। शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है, क्योंकि उनके प्रभाव से जातक को आर्थित लाभ मिलता है। इस दौरान कुंड़ली में भी शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्र ग्रह ऐशो-आराम, प्रेम, भौतिक सुख और सौन्दर्य के कारक है। उनकी स्थिति से व्यक्ति को मनचाहा लाभ प्राप्त होता है। ऐसे में देवी की कृपा और कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत करने के लिए शुक्रवार को दान-पूण्य से जुड़े कार्य करने चाहिए। इस दौरान व्यापार में विशेष लाभ के लिए आप कुछ उपाय भी कर सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं...