फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Upay: पाना चाहते हैं शनि देव की कृपा तो शनिवार को करें कुछ आसान उपाय

Sat, 17 Jun 2023 06:41 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Shani Upay: पाना चाहते हैं शनि देव की कृपा तो शनिवार को करें कुछ आसान उपाय - फोटो : अमर उजाला
Shani Upay: शनि देव को कर्मफल दाता कहा जाता है। ये मनुष्यों को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। कहा जाता है कि कुंडली में यदि शनि देव की स्थिति अच्छी हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब सफलता मिलती है। वहीं शनि जब अशुभ हो तो जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। शनि देव के प्रकोप से मनुष्यों के जीवन में नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां आती रहती हैं। यही वजह है कि शनि की ढैया या साढ़ेसाती से प्रभावित लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में शनि देव के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन विशेष पूजा और कुछ उपाय करना लाभदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय... 

Mangala Gauri Vrat: बहुत खास है इस बार सावन का पहला दिन, गौरी-शंकर साथ मिलकर देंगे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद 
विज्ञापन

2 of 6
Shani Upay: पाना चाहते हैं शनि देव की कृपा तो शनिवार को करें कुछ आसान उपाय - फोटो : iStock
पीपल की पूजा
शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करें। इससे आपके ऊपर शनि देव की कृपा के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। 
विज्ञापन

3 of 6
Shani Upay: पाना चाहते हैं शनि देव की कृपा तो शनिवार को करें कुछ आसान उपाय - फोटो : iStock
हनुमानजी की उपासना
हनुमान जी की पूजा करने वालों पर हमेशा शनिदेव की कृपा बनी रहती है, इसलिए शनिवार को शनि देव की पूजा के साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए। अगर आप शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं तो सूर्य अस्त होने के बाद हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।

4 of 6
Shani Upay: पाना चाहते हैं शनि देव की कृपा तो शनिवार को करें कुछ आसान उपाय - फोटो : istock
छाया दान
शनिवार के दिन लोहे की कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमे अपना चेहरा देख लें। इसके बाद इस तेल को शनि मंदिर में दान कर दें। ऐसा कुछ शनिवार तक लगातार करने से शनि से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाती हैं। 

Kanwar Yatra 2023: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? ये है शिव जी को जल चढ़ाने के लिए सबसे शुभ दिन 
विज्ञापन

5 of 6
Shani Upay: पाना चाहते हैं शनि देव की कृपा तो शनिवार को करें कुछ आसान उपाय - फोटो : अमर उजाला
दान करें ये चीजें 
शनिवार के दिन एक किलो सप्तधान, आधा किलो काले तिल, आधा किलो काला चना, कुछ लोहे की कील, एक शीशी सरसों का तेल लें और इन सभी चीजों को एक कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। फिर इस पोटली को शनि मंदिर में दान कर दें। इस उपाय से शनिदेव आपके सभी कष्ट दूर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shani Upay: पाना चाहते हैं शनि देव की कृपा तो शनिवार को करें कुछ आसान उपाय - फोटो : istock
इन मंत्रों का करें जाप 
शनिवार के दिन ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ इन दो मंत्रों का जाप करें। साथ ही शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा और शनिदेव की आरती भी करें। इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें