Shani Jayanti 2023 Wishes: आज 19 मई, शुक्रवार को शनि जयंती है। आज ही वट सावित्री व्रत भी मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शनि जयंती का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर न्याय के देवता भगवान शनि का जन्म हुआ था। शनि जयंती के अवसर पूजा,स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। शनि जयंती के दिन भगवान शनि को सरसों का तेल अवश्य चढ़ाएं। इस दिन शनि देव की पूजा करने से जातकों पर शनि की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है और शनि दोष से छुटकारा मिलता है। शनि जयंती के इस पावन अवसर पर आप भी अपने मित्रों और परिजनों को शनि जयंती से जुड़े भक्तिमय संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Shani Jayanti ki Hardik Shubhkamnaein
- फोटो : amar ujala
हे श्यामवर्ण वाले, हे नीलकंठ वाले,कालाग्नि रूप वाले,
हल्के शरीर वाले,स्वीकारो नमन हमारे,
शनिदेव हम हैं तुम्हारे सच्चे सुकर्म वाले हैं,
बसते हो मन में तुम ही हमारे
शनि जयंती की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
3 of 8
Shani Jayanti ki Hardik Shubhkamnaein
- फोटो : amar ujala
जय-जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महराज।
करहुं कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज।
शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
4 of 8
Shani Jayanti ki Hardik Shubhkamnaein
- फोटो : amar ujala
ऊँ शं शनैश्चाराय नमः
शनि जयंती की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
5 of 8
Shani Jayanti ki Hardik Shubhkamnaein
- फोटो : amar ujala
शनि देव हमेशा आपको सही मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन करें
और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करें।
शनि जयंती की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
6 of 8
Shani Jayanti ki Hardik Shubhkamnaein
- फोटो : amar ujala
न्याय के देवता,
कर्म के फलदाता भगवान शनिदेव जी
की जयंती की आप सबको शुभकामनाएं।
विज्ञापन
7 of 8
Shani Jayanti ki Hardik Shubhkamnaein
- फोटो : amar ujala
हे शनि देव तेरी जय जय कार
नीलवर्ण की छवि तुम्हारी, ग्रह मंडल के तुम बलिहारी
तेरे चरण में शरणागत है देवलोक और संसार।
शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
Shani Jayanti ki Hardik Shubhkamnaein
- फोटो : amar ujala
जोड़े हाथ हम खड़े हैं बनके भिखारी,
दया करो हे शनिदेव आए हम शरण तिहारी,
तुमको सब कहते हैं नौ ग्रहों में दंडनायक,
क्योंकि तुम हो कर्मों के फलदाता
शनि जयंती की बधाई।