फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि जयंती 2020: ऐसे पड़ती है आपके ऊपर शनि की अशुभ छाया, भूलकर भी न करें यह काम

Fri, 22 May 2020 03:11 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इस बार 22 मई को शनि जयंती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। शनि की कृपा पाने के लिए यह तिथि बहुत ही शुभ मानी गई है। इस बार 22 मई को शनि जयंती है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते देश की सभी मंदिर बंद है। ऐसे में इस बार शनि जयंती की रौनक बहुत ही फीकी रहेगी। ज्योतिष में शनि को काफी महत्व दिया जाता है। इन्हें सभी ग्रहों में न्यायाधीश का दर्जा मिला है। इस कारण से शनिदेव अच्छे कर्म करने वाले मनुष्यों को अच्छा फल जबकि बुरे कर्म करने वाले जातकों पर अपनी अशुभ कुद्दष्टि रखते हैं। शनि की टेढ़ी नजर पड़ने से परेशानियां शुरू हो जाती है। बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं और तरह-तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति पर शनि की टेढ़ी नजर के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में... 

क्या आप अपने भविष्य को लेकर हैं परेशान? हमारे पास है जवाब!
विज्ञापन

2 of 7
shani dev
शनिदेव को गरीबों, असहायों और दुर्बलों का देवता कहा जाता है। ऐसे में जो भी व्यक्ति गरीबों असहायों को परेशान करता है, शनि देव उनके ऊपर अपनी टेढ़ी नजर रखते हैं। जिस कारण से वह व्यक्ति परेशानियों से घिर जाता है।

शनि जयंती के अवसर पर शनि साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए शनि धाम कोकिलावन में कराएं तेल अभिषेक
विज्ञापन

3 of 7
shani dev
जो भी शनिवार के दिन लोहे की चीजें खरीदकर घर लाता है शनि की अशुभ नजर उस पर पड़ जाती है। शनि की बुरी नजर पड़ने मात्र से ही व्यक्ति कंगाल होने लगता है। शनिवार के दिन लोहे की चीजें नहीं खरीदना।

Shani Jayanti 2020: पांच राशियों है पर शनि की कुदृष्टि, जानें कितने दिनों तक रहता है साढ़ेसाती का प्रभाव

4 of 7
shani dev
 शनिवार के दिन शरीर पर तेल की मलिश नहीं करनी चाहिए बल्कि शनिदेव पर तेल चढ़ाना चाहिए।
Shani Jayanti 2020: 22 मई को शनि जयंती, क्यों की जाती है शनिदेव की पूजा?
विज्ञापन

5 of 7
shani dev
 किसी दूसरे व्यक्ति से कभी भी भूलकर जूते-चप्पल नहीं लेना चाहिए। नहीं तो आपके ऊपर शनि की अशुभ छाया सवार हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
shani dev
शनिवार के दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए इससे भी शनि की अशुभ छापा का प्रकोप बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shani dev
घर के दरवाजे पर आए किसी गरीब व्यक्ति या संन्यासी को बिना कुछ दिए वापस नहीं लौटाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें