shanidev
इन लोगों पर रहती है शनि की अशुभ छाया
शनिदेव को क्रूर ग्रह कहा गया है। मान्यता है कि शनिदेव गलत कार्य करने वालों को सजा देते हैं। शनिदेव हमेशा उन लोगों को कष्ट देते हैं जो हमेशा गरीबों,असहायों, महिलाओं,बुजुर्गों और बेसहारा लोगों को बिना वजह के परेशान करते हैं। इसके अलावा जो लोग अपने हितों के लिए किसी दूसरों को धोखा,झूठ और निंदा करते हैं शनि देव उन्हें कष्ट देते हैं। शनिदेव कभी भी ऐसे लोगों पर अपनी कृपा नहीं रखते हैं जो बेजुबान जानवरों को तंग करते हैं।