फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani dev: इन देवताओं की पूजा करने से शनि नहीं करते हैं परेशान, साढ़ेसाती, ढैय्या में भी देते हैं शुभ फल

Wed, 07 Dec 2022 01:07 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इन देवताओं की पूजा करने से शनि नहीं करते हैं परेशान - फोटो : अमर उजाला
Shani dev devotee of these 3 deities: शनि देव एक न्यायप्रिय देवता माने जाते हैं। पौराणिक और धार्मिक कथाओं के अनुसार शनिदेव को कर्मफल दाता के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि मनुष्य के अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब शनि देव ही रखते हैं। इसी कारण से शनि को न्यायाधीश कहा गया है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या को शनि की कष्टकारी अवस्थाओं में से एक माना गया है। फिलहाल शनि की ये स्थिति 5 राशियों पर बनी हुई है। ज्योतिष की गणना के अनुसार वर्तमान में समय में मिथुन राशि और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। वहीं धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़े साती चल रही है। लेकिन कुछ राशि के जातकों को शनि देव परेशान नहीं करते। शनिदेव भी तीन देवताओं को अपना आराध्य मानते हैं। इसीलिए कहते हैं जो भक्त इन 3 देवताओं की आराधना करते हैं उन्हें शनि देव कोई हानि नहीं पहुंचाते। आइए जानते हैं कौन है वो देवता। 
Rashifal 2023: जानें जनवरी से दिसंबर तक हर एक महीने का संपूर्ण वार्षिक राशिफल 2023...
विज्ञापन

2 of 4
इन देवताओं की पूजा करने से शनि नहीं करते हैं परेशान - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण भक्त हैं शनिदेव 
शनिदेव को कृष्ण भक्त माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार शनि देव ने भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए मथुरा के कोसीकलां में कोकिलावन में कठोर तपस्या की। जहां उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने उन्हें कोयल के रूप में दर्शन दिए थे। 
विज्ञापन

3 of 4
इन देवताओं की पूजा करने से शनि नहीं करते हैं परेशान - फोटो : Social media
कठोर तपस्या से भगवान भोलेनाथ को किया प्रसन्न 
शनिदेव ने अपने कठोर तपस्या से भगवान शिव को वरदान देने के लिए विवश कर दिया था। पौराणिक मान्यता के अनुसार जब शनिदेव के पिता सूर्यदेव ने उनकी माता छाया का अपमान किया था जिससे दुखी होकर शनिदेव ने  कठोर तपस्या की जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने शनिदेव को सभी ग्रहों का न्यायाधीश बनाया और वरदान दिया कि उनकी छाया से देवता भी नहीं बच सकेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
इन देवताओं की पूजा करने से शनि नहीं करते हैं परेशान - फोटो : सोशल मीडिया।
हनुमानजी ने तोड़ा था शनिदेव का अहंकार 
शनिदेव हनुमान भक्तों को भी किसी भी प्रकार से परेशान नहीं करते। पौराणिक कथा के अनुसार शनिदेव को जब अपनी शक्ति पर अहंकार हो गया तो उसे हनुमान जी ने ही चकनाचूर किया था। उसके बाद शनिदेव ने वचन दिया कि वे उनके भक्तों को परेशान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें