इन देवताओं की पूजा करने से शनि नहीं करते हैं परेशान
- फोटो : Social media
कठोर तपस्या से भगवान भोलेनाथ को किया प्रसन्न
शनिदेव ने अपने कठोर तपस्या से भगवान शिव को वरदान देने के लिए विवश कर दिया था। पौराणिक मान्यता के अनुसार जब शनिदेव के पिता सूर्यदेव ने उनकी माता छाया का अपमान किया था जिससे दुखी होकर शनिदेव ने कठोर तपस्या की जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने शनिदेव को सभी ग्रहों का न्यायाधीश बनाया और वरदान दिया कि उनकी छाया से देवता भी नहीं बच सकेंगे।