फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2020: सावन के दूसरे सोमवार को करें ये पांच आसान उपाय, कामना होगी पूर्ण

Mon, 13 Jul 2020 05:27 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सावन सोमवार 2020 - फोटो : अमर उजाला
Sawan Somwar 2020: सावन का दूसरा सोमवार 13 जुलाई को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन का सोमवार बड़ा ही पावन दिन होता है। यह दिन भगवान शिव को प्रिय है। इस दिन शिवभक्त सावन सोमवार का व्रत रखते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का दिन है। इस दिन चंद्र ग्रह की शांति के लिए उपाय किए जाते हैं। सावन सोमवार के दिन भगवान शिव से जुड़े कुछ विशेष उपायों को करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। हम आपको ऐसे 5 उपाय बता रहें हैं जिन्हें सावन सोमवार के दिन करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये आसान उपाय इस प्रकार हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
सावन 2020 - फोटो : अमर उजाला
मन की मुराद पूरी होने के लिए करें शिव आराधना
मान्यता के अनुसार सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे क्लेशों से मुक्ति मिलती है और मन की सारी मुरादें जरूर पूरी हो जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें।

विज्ञापन

3 of 5
सावन 2020 - फोटो : अमर उजाला
भोलेनाथ की पूजा में जरूर चढ़ाएं ये चीजें 
सावन सोमवार के दिन भोले नाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। महादेव के लिए ये बेहद ही प्रिय वस्तु होती हैं। इन्हें चढ़ाने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

4 of 5
सावन 2020 - फोटो : social media
इस मंत्र का करें जाप
सावन सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इस मंत्र के जाप से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन सोमवार 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग
सावन सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। यह उपाय करने से आपको शिव शंभू का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें