Sawan Somwar 2022 Puja: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का पांचवा महीना देवों के देव महादेव का प्रिय महीना यानी सावन होता है। भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन इस साल 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। वैसे तो ये पूरा माह महादेव को समर्पित होता है। इस पूरे माह में शिव शम्भू की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, लेकिन सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का अलग ही महत्व होता है। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। वे कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। भगवान शिव को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं। इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। इस माह में प्रतिदिन रुद्राभिषेक करना बहुत फलदायी होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राशि के अनुसार शिव की आराधना से कई समस्याओं का निवारण हो सकता है। आइए जानते हैं राशिनुसार भगवान भोलेनाथ को कैसे करें प्रसन्न।