Sawan Som Pradosh Vrat 2022 Date And Puja Vidhi: प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का पांचवां माह सावन आरंभ हो चुका है। इस माह का प्रथम प्रदोष व्रत 25 जुलाई 2022 को रखा जाएगा। वैसे तो साल भर में पड़ने वाले सभी प्रदोष व्रत शिव पूजा के लिए उत्तम माने जाते हैं, लेकिन सावन माह में इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। सावन माह और त्रयोदशी तिथि दोनों ही भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। ऐसे में सावन में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि शिव पूजा के बेहद खास मानी जाती है। इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है और शिव जी विधि पूर्वक पूजा की जाती है। सावन माह का पहला प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए इसका तीन गुना महत्व बढ़ जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन सोम प्रदोष व्रत पूजा विधि और महत्व....