समय-समय पर शिव भक्तों को भोलेनाथ की कृपा मिलती है, जिससे जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आते हैं। व्यक्ति के ऊपर भोलेनाथ की कृपा होने पर कई तरह के संकेत मिलते हैं।
सावन का पवित्र महीना चल रहा है और यह 09 अगस्त 2025 तक चलेगा। भगवान शिव की कृपा पाने और उनकी भक्ति के लिए सावन का महीना सबसे श्रेष्ठ होता। मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है और भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव को भोलेनाथ इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये भाव के भूखे होते हैं और मात्र सच्चे मन से जो भी एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करता है भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। जो व्यक्ति नियमित रूप से भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक करते हैं उनके ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है। समय-समय पर शिव भक्तों को भोलेनाथ की कृपा मिलती है, जिससे जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आते हैं। व्यक्ति के ऊपर भोलेनाथ की कृपा होने पर कई तरह के संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
- जब मन शांत रहने लगे
जब कभी बिना कारण के मन में शांति का अनुभव होने लगे, मन प्रसन्न और गुस्सा कम होने लगे। कामकाज के साथ-साथ भक्ति की तरफ रूझान बढ़े तो यह शिवजी की कृपा के संकेत हैं।
विज्ञापन
3 of 6
sawan 2025
- फोटो : adobe
- सपने में शिव जी दर्शन
कई बार सपनों में जब भगवान शिव और इनसे जुड़ी कई चीजों के दर्शन होने लगे जैसे शिवलिंग, त्रिशूल, सांप, कैलाश पर्वत, बेलपत्र, शिवमंदिर आदि तो यह इस बात की तरफ इशारा है कि भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर होने वाली है।
4 of 6
sawan 2025
- फोटो : adobe
- मन में भक्ति भाव का जागृति होना
जो लोग भक्ति में कम रहते हैं और अचानक से भक्ति का भाव मन में जागने लगे, धीरे-धीरे शिवजी का भजन सुनना, मंदिर जाकर दर्शन करना, रुद्राक्ष धारण करना और शिव मंत्रों का जाप करने लगा। यह शिव जी की कृपा पाने का संकेत हैं।
विज्ञापन
5 of 6
sawan 2025
- फोटो : abobe
- परेशानियां दूर होने लगे
जब व्यक्ति के मन में अचानक से शिव भक्ति करने का मन हो जाता है तो अक्सर जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होने लगता है। व्यक्ति को परेशानियों से छुटकारा मिलने पर यह इस बात की तरफ इशारा है कि शिव जी की कृपा होने वाली है।
- शिवजी से जुड़ी बातें जीवन में बार-बार आने लगे
जब कभी आपके जीवन में अक्सर बार-बार शिव जी की तस्वीर सामने आने लगे, कानों शिव मंत्र गूंजने लगे, सोशल मीडिया में भगवान शिव से जुड़े वीडियों दिखाई दे तो यह संकेत है भोले नाथ की कृपा आपके ऊपर होने वाली है।