फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2023: आज सावन के दूसरे सोमवार पर बना 4 शुभ संयोग, शिव कृपा से मिलेगा 4 गुना लाभ

Mon, 17 Jul 2023 07:35 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
सावन के दूसरे सोमवार पर बने रहे हैं ये 4 शुभ संयोग - फोटो : istock
Sawan Ka Dusra Somwar 2023: आज सावन माह का दूसरा सोमवार है। सावन के सोमवार पर व्रत रखने से शिव जी और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है। वैसे तो सावन के सभी सोमवार बहुत उत्तम माने जाते हैं, लेकिन इस बार सावन का दूसरे के सोमवार को बहुत खास माना जाता है, क्योंकि सावन के दूसरे सोमवार पर हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या का खास संयोग बन रहा है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन सोमवार की पूजा विधि और इस दिन बनने वाले संयोगों के बारे में...  

Hariyali Teej 2023: कब है हरियाली तीज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व 
विज्ञापन

2 of 6
सावन के दूसरे सोमवार पर बने रहे हैं ये 4 शुभ संयोग - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार पर 4 शुभ संयोग
इस साल सावन के दूसरे सोमवार पर 4 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन सावन की हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या है। इसके अलावा रुद्राभिषेक के लिए शिववास और पुनर्वसु नक्षत्र भी है। 
विज्ञापन

3 of 6
सावन के दूसरे सोमवार पर बने रहे हैं ये 4 शुभ संयोग - फोटो : iStock
हरियाली अमावस्या
17 जुलाई दिन सोमवार को सावन माह की अमावस्या तिथि है, जिसे हरियाली अमावस्या कहा जाता है। ऐसे में सावन के दूसरे सोमवार पर हरियाली अमावस्या का संयोग बन रहा है। इस दिन स्नान और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। 

4 of 6
सावन के दूसरे सोमवार पर बने रहे हैं ये 4 शुभ संयोग - फोटो : iStock
सोमवती अमावस्या
17 जुलाई दिन सोमवार को अमावस्या है और जब सोमवार के अमावस्या तिथि पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को राखी बांधने की सही तिथि और शुभ मुहूर्त 
विज्ञापन

5 of 6
सावन के दूसरे सोमवार पर बने रहे हैं ये 4 शुभ संयोग - फोटो : iStock
रुद्राभिषेक के लिए शिववास
बिना शिववास के रुद्राभिषेक नहीं करना चाहिए और सावन के दूसरे सोमवार पर रुद्राभिषेक के लिए शिववास भी है। पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्योदय से लेकर रात्रि तक शिववास है। ऐसे में आप आप किसी भी शुभ समय में रुद्राभिषेक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन के दूसरे सोमवार पर बने रहे हैं ये 4 शुभ संयोग - फोटो : iStock
पुनर्वसु नक्षत्र
सावन के दूसरे सोमवार पर पुनर्वसु नक्षत्र का योग है। इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है। ऐसे में इस दिन व्रत रख कर पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें