फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022 Upay : सावन के महीने में करें ये आसान उपाय, खत्म होंगी जीवन की सारी परेशानियां

Sun, 03 Jul 2022 11:54 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
sawan 2022 - फोटो : अमर उजाला
हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ माह के बाद आने वाला सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है। सावन का महीना चातुर्मास का पहला महीना होता है। इस महीने का संचालन भगवान शिव को हाथों में होता है ,क्योंकि सृष्टि के संचालन का भार लेने वाले भगवान चार महीनों के लिए क्षीर सागर में निद्रा में चले जाते हैं। ऐसे में सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य थम जाते हैं। सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। सावन महीने के दौरान कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में किए जाने वाले उपाय और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से हर तरह की इच्छाएं पूरी होती हैं। सावन के महीने में किए जाने वाले उपायों का विशेष महत्व होता है। इन उपायों को अपनाकर जीवन के कष्टों का कम कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
sawan 2022 - फोटो : अमर उजाला
वैवाहिक जीवन की समस्या को दूर करने के उपाय
भगवान शिव और माता पार्वती सुखी वैवाहिक जीवन जीने के लिए एक आदर्श प्रतीक हैं। ऐसे में जिन जातकों के वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल है उन्हें सावन के माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन अपने हाथों से मिट्टी का शिवलिंग बनाएं और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करें। मिट्टी के शिवलिंग पर सोमवार का व्रत रखते हुए दूध में हल्दी और केसर मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखद रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
sawan 2022 - फोटो : अमर उजाला
घर से नकारात्मकता ऊर्जा को खत्म करने के उपाय
समय-समय पर घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवेश होता रहता है जिसके कारण घर में तनाव और आर्थिक परेशानियां पैदा होती रहती हैं। ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने के लिए सावन के महीने में रोजाना 21 बिल्ब पत्र के ऊपर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर मंदिर जाकर भगवान शिव को अर्पित करें। इससे घर में सुख व समृद्धि का वास होगा।

4 of 7
sawan, lord shiva - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना के भय को दूर करने के उपाय
कई लोगों के मन में हमेशा किसी अनहोनी के होने का भय सताता रहता है, इस दोष को दूर करने के लिए सावन के महीने में गाय को गुड़ और रोटी और बैल को हरा चारा खिलाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
मनोकामना की पूर्ति के लिए उपाय
सावन के महीने हर तरह की मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी हो जाती हैं। क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है। इस माह में भगवान शिव की पूजा करने से जल्दी फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में सावन के महीने में प्रतिदिन शिवलिंग पर सुबह-सुबह जल में काला तिल मिलाकर अर्पित करना चाहिए। सावन के महीने में इस उपाय से जल्द ही सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उपाय
अगर किसी जातक की आर्थिक स्थिति कमजोर है तो सावन के माह में किए जाने वाले कुछ उपाय से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति समय के साथ मजबूत होती जाती है। सावन के महीने में पूर्व दिशा की ओर मुंह करते हुए मसूर की दाल के साथ एक छोटा सा शंख और सात कौड़ी रख दें। फिर इसके बाद ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का  जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sawan 2022 - फोटो : अमर उजाला।
नजर दोष से मुक्ति के उपाय
सावन के महीने में भगवान शिव की प्रतिदिन पूजा, जलाभिषेक करने के बाद पूरे घर में गौमूत्र का छिड़काव करें। इससे आपकी समस्या खत्म होगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें