lord vishnu
जानिए सफला एकादशी के दिन क्या न करें
शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन चावलो का सेवन नहीं करना चाहिए। यह मांस और रक्त का सेवन करने के समान होता है। माना जाता है कि एकादशी के दिन चावल का सेवन करने वाले मनुष्य को रेंगने वाले जीव के रूप में जन्म मिलता है।
एकादशी तिथि बहुत श्रेष्ठ और पवित्र मानी गई है। इस दिन मांस-मदिरा और किसी भी नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
एकादशी तिथि को पूर्णतया ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दिन प्रणय संबंध नहीं बनाना चाहिए।
एकादशी वाले दिन किसी के भी साथ वाद विवाद न करें। किसी की निंदा न करें और न ही किसी के लिए अपशब्द कहना चाहिए।
इस दिन सुबह देरी तक, दिन के दूसरे प्रहर यानि दोपहर में और सूर्यास्त के समय (शाम) को नहीं सोना चाहिए।
एकादशी वाले दिन तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए।