Santan Saptami 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह में शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि पर संतान सप्तमी का व्रत रखा जाता है। इस साल संतान सप्तमी व्रत 3 सितंबर 2022, शनिवार को रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, संतान प्राप्ति, संतान की लंबी आयु, खुशहाली, समृद्धि और अच्छी सेहत की मनोकामना के साथ संतान सप्तमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन शिव जी और माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा आराधना की जाती है। ये व्रत पुरुष और महिला दोनों रख सकते हैं। आइए जानते हैं संतान सप्तमी व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि...
संतान सप्तमी 2022 तिथि
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 2 सितंबर 2022 को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर शुरू होकर 3 सितंबर 2022 को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर समाप्त हो रही है। हिंदू धर्म में कोई भी व्रत उदया तिथि के अनुसार रखा जाता है। ऐसे में इस साल संतान सप्तमी का व्रत 3 सितंबर को रखा जाएगा।