फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

putrada ekadashi 2020: इन उपायों को करने से मिलेगा संतान प्राप्ति का फल

Sun, 05 Jan 2020 03:48 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हर दंपत्ति जीवन की बगिया में एक स्वस्थ, सुंदर संतान का सपना संजोए रखता है। शादी के कुछ साल बीत गए हों और अभी तक आपकी ख्वाहिश नहीं पूरी हुई तो यह विचार आपको भीतर ही भीतर परेशान करने लगता है।  आखिर क्यों संतान प्राप्ति में विलंब होता है? धार्मिक और ज्योतिष ग्रंथों में कुछ उपाय बताएं गए हैं, जिनको करने से कुलदीपक का सपना पूरा हो पाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
रामेश्वरम् तीर्थ में जाकर स्नान
  • पूर्व जन्म में या इस जन्म में आप मातृशाप से ग्रसित हैं तो निश्चित तौर पर आपको संतान से जुड़े कष्ट को भोगना ही पड़ेगा। शाप से मुक्ति के लिए पति व्यक्ति को रामेश्वरम् तीर्थ में जाकर स्नान करना चाहिए। साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार दूध से भरा चांदी का पात्र दान करना चाहिए। भक्ति-भाव से इस उपाय को करने से जातक को मातृशाप से मुक्ति मिल जाती है और स्वस्थ, सुंदर और चरित्रवान पुत्र की प्राप्ति का सपना साकार होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
भगवान विष्णु की पूजा
  • पूर्व या इस जन्म में भाई से मिला श्राप आपको संतान सुख से वंचित कर सकता है। इस शाप से मुक्ति के लिए पूरे भक्ति भाव से  करें। श्री लक्ष्मी-नारायण की कथा का श्रवण करें। यमुना या कृष्णा नदी में विशेष रूप से स्नान करें। साथ ही पीपल का वृक्ष लगाएं और उसके बड़े होने तक निरंतर उसकी सेवा करें। श्रद्धापूर्वक ऐसा करने से निश्चित रूप से आपको भातृशाप से मुक्ति मिलेगी और कुलदीपक का सपना साकार होगा।

4 of 6
चांद्रायण व्रत
  • यदि आपने पूर्वजन्म या फिर इस जन्म में किसी ब्राह्मण शाप से पीड़ित हैं तो आपको इस शाप से मुक्ति के लिए चांद्रायण व्रत करना चाहिए। साथ ही यदि संभव हो तो  किसी योग्य ब्राह्मण को गाय का दान करना चाहिए। इस श्राप की मुक्ति से निश्चित रूप से जातक को सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
गोदान एवं कन्यादान
  • यदि आप पूर्व या इस जन्म में पत्नी के द्वारा दिए गए श्राप से पीड़ित हैं तो निश्चित रूप से आपको संतान सुख में तमाम तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। इस श्राप से मुक्ति के लिए व्यक्ति को श्री लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विधिवत् पूजन करना चाहिए। गोदान एवं कन्यादान से भी इस श्राप से मुक्ति संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान जी की पूजा
  • कई बार संतान सुख में प्रेत बाधा की बात भी सामने आती है। यदि ऐसे लक्षण नजर आए या आभास हो तो इससे मुक्ति के लिए जातक को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी की पूजा करने से अवश्य ही पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें