फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sankashti Chaturthi 2022: 12 नवंबर को रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी व्रत, भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए ऐसे करें

Fri, 11 Nov 2022 12:48 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
संकष्टी चतुर्थी व्रत पर भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस तरह करें पूजा - फोटो : iStock
Sankashti Chaturthi 2022 Shubh Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी विनायक चतुर्थी कहलाती है। इस समय नवंबर माह चल रहा है और इस महीने में संकष्टी चतुर्थी का व्रत 12 नवंबर को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित मानी जाती है। इस दिन भक्तगण सुख, शांति और समृद्धि के लिए एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान गणेश भक्तों के लिए विघ्नहर्ता माने जाते हैं। कहा जाता है विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन गणपति की पूजा तथा व्रत रखने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी की तिथि और पूजा विधि के बारे में... 

Morning Upay: रोजाना सुबह उठकर करें ये काम, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा और होगी धन वर्षा 
विज्ञापन

2 of 5
संकष्टी चतुर्थी व्रत पर भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस तरह करें पूजा - फोटो : iStock
संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2022   
तुर्थी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर 2022 रात 08 बजकर 17 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 12 नवंबर 2022 को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा। इस दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 21 मिनट बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
संकष्टी चतुर्थी व्रत पर भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस तरह करें पूजा - फोटो : istock
संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
  • संकष्टी चतुर्थी के दिन प्रातः काल उठकर स्नानादि करने के पश्चात पूजा स्थान की साफ-सफाई करें और गंगाजल छिड़कें। 
  • भगवान गणेश को वस्त्र पहनाएं और मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • दूर से गणेश जी का तिलक करें व पुष्प अर्पित करें। 
  • इसके बाद भगवान गणेश को 21 दूर्वा की गांठ अर्पित करें। गणेश जी को घी के मोतीचूर के लड्डू या मोदक का भोग लगाएं। 
  • पूजा समाप्त होने के बाद आरती करें और पूजन में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा मांगे।

4 of 5
संकष्टी चतुर्थी व्रत पर भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस तरह करें पूजा - फोटो : istock
संकष्टी चतुर्थी का महत्व 
संकष्टी चतुर्थी का व्रत रख कर पूजा करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन विदि-विधान से पूजन किया जाता है। मार्गशीर्ष माह की संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संकष्टी चतुर्थी व्रत पर भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस तरह करें पूजा - फोटो : istock
संकष्टी चतुर्थी गणेश मंत्र

गजाननं भूत गणादि सेवितं
गजाननं भूतगणादि सेवितं,
कपित्थजम्बूफलसार भक्षितम् ।
उमासुतं शोकविनाशकारणं,
नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम ।
गजाननं भूतगणादि सेवितं,
कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणम् ।
उमासुतं शोकविनाशकारकं,
नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें