फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakat Chauth 2023 Date: सकट चौथ व्रत आज, जानिए इस पर्व का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Tue, 10 Jan 2023 12:27 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साल 2023 में कब है सकट चौथ? जानिए इस व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
Sakat Chauth 2023 Date: आज यानी 10 जनवरी 2023 को सकट चौथ का व्रत है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को सकट चौथ के अलावा संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट, माघ चतुर्थी आदि नामों से जाना जाता है। सकट चौथ का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की पूजा की जाती है। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। ये व्रत खासतौर पर महिलाओं द्वारा अपनी संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से विघ्नहर्ता गणेश संतान के सारे संकटों को दूर करते हैं। आइए जानते हैं साल की पहली संकष्टी चतुर्थी यानी सकट चौथ की पूजा विधि और शुभ...

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, शनि और राहु दोष से मिलेगी मुक्ति
 
विज्ञापन

2 of 5
साल 2023 में कब है सकट चौथ? जानिए इस व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
सकट चौथ व्रत 2023 तिथि
पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से शुरू होगी। वहीं अगले दिन 11 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा। वैसे तो सकट चौथ के लिए उदया तिथि 11 जनवरी को प्राप्त हो रही है, लेकिन संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा की पूजा का खास विधान है, इसलिए सकट चौथ का व्रत 10 जनवरी 2023, मंगलवार को ही किया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
साल 2023 में कब है सकट चौथ? जानिए इस व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

 

4 of 5
साल 2023 में कब है सकट चौथ? जानिए इस व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : istock
सकट चौथ पूजा विधि
सकट चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें। गणेश जी के साथ मां लक्ष्मी की मूर्ति भी रखें।
गणेश जी और मां लक्ष्मी को रोली और अक्षत लगाएं। फिर पुष्प, दूर्वा, मोदक आदि अर्पित करें।
सकट चौथ में तिल का विशेष महत्व है। इसलिए भगवान गणेश को तिल के लड्डुओं का भोग लगाएं।
ॐ गं गणपतये नमः: मंत्र का जाप करें।
अंत में सकट चौथ व्रत की कथा सुनें और आरती करें।
रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर सकट चौथ व्रत संपन्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साल 2023 में कब है सकट चौथ? जानिए इस व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
सकट चौथ का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि सकट चौथ का व्रत रखने से गौरी पुत्र श्री गणेश प्रसन्न होते हैं और सभी संकटों से रक्षा करते हैं। शास्त्रों में माघ माह की चतुर्थी का सबसे अधिक महत्व बताया गया है, क्योंकि इस दिन भगवान गणेश ने भगवान शिव जी और माता पार्वती की परिक्रमा की थी। जो लोग सकट चौथ के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें