इस दिन है साल की पहली अमावस्या
- फोटो : अमर उजाला
कब है मौनी अमावस्या 2023?
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 21 जनवरी को प्रात: 06 बजकर 17 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं अगले दिन 22 जनवरी को रात में 02 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि को देखते हुए 21 जनवरी को मौनी अमावस्या है। मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त में तीर्थ स्नान, श्राद्ध कर्म करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।