फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Owl Religious Significance: क्या है उल्लू का धार्मिक महत्व, जानें इसका दिखना शुभ या अशुभ

Fri, 22 Aug 2025 04:58 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Owl Religious Significance: हिंदू धर्म में उल्लू का विशेष महत्व माना गया है। यह महालक्ष्मी का वाहन है। माना जाता है कि उल्लू का नजर आना बेहद शुभ होता है, जिसे जीवन में सकारात्मक बदलावों का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
Religious significance of owl - फोटो : adobe
Religious significance of owl: हाल ही में काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर श्वेत उल्लू को देखा गया था। इसकी तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान कुछ लोग इसे देवी लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक, तो कुछ अन्य शुभ संकेतों से जोड़ रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक उल्लू धन की देवी लक्ष्मी जी का वाहन है। अब चूंकि लक्ष्मी जी स्वयं धन, वैभव, सौभाग्य व सुख-समृद्धि की माता है, इसलिए उल्लू का दिखना भी इन चीजों का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं जिस भी स्थान पर उल्लू दिखाई देता है, वहां सदैव देवी का वास होता है। हालांकि, सफेद उल्लू का अपना विशेष महत्व है। इसका नजर आना किसी दुर्लभ संयोग से कम नहीं होता है। ऐसे में आइए उल्लू के धार्मिक महत्व और इससे मिलने वाले संकेतों को विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Religious significance of owl - फोटो : अमर उजाला
क्या है उल्लू का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में उल्लू का विशेष महत्व माना गया है। यह महालक्ष्मी का वाहन है। माना जाता है कि उल्लू का नजर आना बेहद शुभ होता है, जिसे जीवन में सकारात्मक बदलावों का संकेत माना जाता है। उल्लू रात में देखने की क्षमता के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है। यही कारण है कि इसे अंधकार में भी सत्य को पहचानने का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Religious significance of owl - फोटो : freepik
कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को सफेद रंग उल्लू नजर आता है, तो इसे तनाव से मुक्ति का संकेत माना जाता है। दरअसल, सफेद उल्लू शांति-पवित्रता का प्रतीक है। इसका नजर आना समस्याएं का समापन, मन की शांति, तनाव से राहत और सभी संकटों के निवारण से जोड़ा जाता है। उल्लू को आध्यात्मिक उन्नति का संकेत भी माना जाता है।

4 of 5
Religious significance of owl - फोटो : adobe stock
उल्लू दिखने पर क्या करें
धार्मिक मान्यताओं की माने उल्लू को देखने पर कभी भी उसे डराना व भगाना नहीं चाहिए। यह अशुभ होता है। आपको इसे देखने पर देवी लक्ष्मी के नाम का जप करना चाहिए। साथ ही शांत मन से कुछ महालक्ष्मी मंत्रों का स्मरण करें। ऐसा करना शुभ हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Religious significance of owl - फोटो : adobe stock
सपने में उल्लू दिखना शुभ या अशुभ
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में उल्लू नजर आना शुभ होता है। इसे महालक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है। अगर आपको यह नजर आता है, तो देवी को कमल का फूल या लाल रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। यही नहीं मन में चल रही नकारात्मकता से भी छुटकारा मिलता है।


Ganpati Utsav 2025: घर में गणपति स्थापना से पहले जरूर जानें ये नियम और सही पूजा विधि

Lord Ganesha Idol: गलती से भी घर में न रखें गणेश जी की ऐसी प्रतिमा, स्थापना से पहले रखें इन चीजों का ख्याल




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें