फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raviwar ke Upay: रविवार के दिन करें ये उपाय, सूर्य देव की कृपा से खुल जाएगी बंद किस्मत

Sun, 26 Jun 2022 09:50 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रविवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
Raviwar ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का अलग-अलग महत्व होता है। जिस प्रकार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है, ठीक उसी प्रकार रविवार का दिन संपूर्ण ब्रह्मांड को प्रकाशमान करने वाले भगवान सूर्य देव की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि रविवार के दिन पूजा अर्चना करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। सूर्य की कृपा पाने के लिए सुबह उठकर सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। अपने घर की सुख संपत्ति, मान मर्यादा और धन दौलत के लिए भगवान सूर्य से प्रार्थना करें। इससे सूर्य देव जरूर प्रसन्न होंगे। धर्म शास्त्रों के अनुसार, सूर्य की कृपा से जीवन में अपार सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में यदि कुंडली में सूर्य निर्बल है तो कुछ उपाय जरूर कर लेना चाहिए, क्योंकि सूर्य के कमजोर होने पर तरक्की में तमाम तरह कि रुकावटें आती हैं। वहीं इन उपायों को करने से मनुष्य को आशातीत सफलता प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं सूर्य को मजबूत करने के उपाय के बारे में....  
विज्ञापन

2 of 6
रविवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
रविवार के दिन करें ये उपाय 
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रविवार के दिन प्रातः स्नान करने के बाद सूर्य की आराधना करने से आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं और आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है। इसलिए प्रत्येक रविवार सूर्य देव को जल जरूर अर्पित करें। 
विज्ञापन

3 of 6
रविवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
रविवार के दिन लाल कपड़े में गेहूं और गुड बांधकर किसी व्यक्ति को दान करें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से घर में सुख संपत्ति आती है और दरिद्रता दूर होती है। 

4 of 6
रविवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
रविवार के दिन शिव पार्वती के मंदिर में जाकर रुद्राक्ष की माला भगवान को चढ़ाएं। ऐसा करने से कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही धन आगमन की संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
रविवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि रविवार के दिन किसी कार्य से बाहर जा रहे हैं, तो कुछ मीठा खाकर पानी पी कर ही घर से बाहर निकलें। इससे आपकी यात्रा सफल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रविवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
नौकरी और व्यवसाय में तरक्की पाने के लिए रविवार के दिन बहते पानी में गुड़ और चावल प्रवाहित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी और व्यवसाय में तरक्की प्राप्त होती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें