Ravivar ko kya kharidna chahiye: आमतौर पर रविवार को सभी का अवकाश होता है। इस दिन कई लोग घर से बाहर निकलते हैं और अच्छा समय व्यतीत करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में रविवार का संबंध भगवान सूर्य से है, और प्राचीन काल से ही इस दिन सूर्य देव की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। ऐसा कहा जाता है कि सूर्य देव की आराधना करने से व्यक्ति को मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य से संबंधित कोई दोष होता है, तो इसके निवारण के लिए सूर्य देव की उपासना करना लाभकारी होता है। रविवार के दिन कुछ विशेष वस्तुएं खरीदने से भी व्यक्ति का कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।