फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन करें ये ज्योतिष उपाय, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Sun, 14 Aug 2022 12:15 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रविवार के दिन करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock
Ravivar Ke Upay : हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का खास महत्व होता है। हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा के लिए समर्पित होता है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य देव को ग्रहों के राजा माने जाते हैं। कहा जाता है कि सूर्य देव सभी ग्रहों में सबसे बलवान होते हैं। नियमित रूप से सूर्य देव को जल चढ़ाने से मान सम्मान में वृद्धि होती है। वहीं रविवार के दिन सूर्य की विधि-विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा मान्यता है कि रविवार के दिन कुछ उपाय करने से सूर्य देव के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। हर मनोकामना पूरी करती है। ज्योतिषशास्त्र में भी कहा गया है कि रविवार के दिन कुछ उपायों की मदद से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से उपाय हैं जो आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं...   
विज्ञापन

2 of 5
रविवार के दिन करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock
सूर्य देवता को दें अर्घ्य 
रविवार के दिन प्रातः उठकर स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते हुए इस मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए- 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः'। मान्यता है कि इससे सूर्य देवता प्रसन्न होकर हर भक्तों की मनोकामना को पूरी करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रविवार के दिन करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock
इन चीजों का करें दान
दान करने के लिए रविवार का दिन शुभ दिन माना जाता है। इस दिन गुड़, दूध, चावल व कपड़ा का दान करने से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही भक्तों के जीवन में खुशियां भर देते हैं। 

4 of 5
रविवार के दिन करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock
जरूर लगाएं चंदन का तिलक
ज्योतिष के अनुसार, रविवार के दिन चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि चंदन का तिलक लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रविवार के दिन करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock
लाल रंग के वस्त्र पहनें 
लाल रंग का संबंध सूर्य देव है। ऐसे में रविवार के दिन दिन लाल रंग के कपड़े को जरूर शरीर में धारण करना चाहिए। साथ ही माथे पर लाल चन्दन का तिलक लगाना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें