रंगभरी एकादशी 2026
- फोटो : मंदिर प्रशासन
रंगभरी एकादशी 2026 पूजन विधि
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ, विशेष रूप से पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद एक साफ चौकी पर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
- पूजा के दौरान चंदन, बिल्वपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित करें। भगवान को मिठाई का भोग लगाएं और माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।
- शिव-पार्वती को गुलाबी गुलाल अर्पित कर सुहाग और सौभाग्य की कामना करें।
- भगवान विष्णु की भी विधिपूर्वक पूजा करें और आंवले का फल अर्पित करें।
- आंवले के पेड़ की पूजा कर घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
- भगवान शिव को खीर का भोग और ठंडाई अर्पित करें।
- अंत में एकादशी व्रत कथा का पाठ करें। शिव चालीसा का पाठ करें और आरती के साथ पूजा संपन्न करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।