राम नवमी के दिन करें लक्ष्मण जी की ये आरती
- फोटो : अमर उजाला
वैसे तो राम नवमी प्रभु श्रीराम को समर्पित है, लेकिन इस दिन उनके भाई लक्ष्मण की भी पूजा से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। लक्ष्मण जी को शेषनाग का अवतार माना जाता है। लक्ष्मण सदा ही अपना भाई धर्म निभाते रहे और प्रभु श्रीराम की सेवा करते रहे। बड़े भाई राम के साथ लक्ष्मण भी 14 वर्ष के वनवास पर गए थे। संपूर्ण रामायण में आप लक्ष्मण जी की महिमा का वर्णन पढ़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप भगवान राम की पूजा के साथ लक्ष्मण जी की भी पूजा करते हैं, तो राम जी के अलावा लक्ष्मण जी की भी कृपा प्राप्त होगी। तो चलिए आज जानते हैं लक्ष्मण जी की आरती के बारे में, जिसे करने से भगवान राम के साथ आपको लक्ष्मण जी की भी कृपा प्राप्त होगी...