फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर भूमि पूजन आज, जानिए देश-दुनिया के बड़े हिंदू मंदिरों के बारे में...

Wed, 05 Aug 2020 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 19
राम मंदिर, अयोध्या
अयोध्या में आज राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास होने जा रहा है। श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से होगा। राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा करने के लिए करीब साढ़े तीन साल का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर की ऊंचाई 161 फीट की होगी। मंदिर में पांच गुंबद होंगे। इसके लिए भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए तैयारियां चल रही हैं। अयोध्या का राम मंदिर देश का सबसे भव्य मंदिर होगा। इतना भव्य मंदिर देश में कहीं नहीं होगा। राम मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास के मौके पर आइए जानते हैं देश-विदेश के बड़े और भव्य हिंदू मंदिरों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 19
काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
1- काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
  • काशी भगवान शिव की नगरी है। काशी विश्वनाथ मंदिर भारत के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है।
  •  सन 1780 में अहिल्याबाई ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। किया गया था। 
  •  इस मंदिर में भगवान भोले नाथ के दर्शन करने से पापों से मुक्ति मिल मिल जाती है।
विज्ञापन

3 of 19
पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल - फोटो : अमर उजाला
2- पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल
  • श्री पद्मनाभस्वामी स्वामी मंदिर देश का सबसे अमीर मंदिर है।
  • भगवान विष्णु का इस प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में कराया गया था।
  • भगवान विष्णु इस मंदिर के राजा है। त्रावणकोर के शासकों ने अपना राज्य सारी धन संपदा भगवान को समर्पित कर दिया था।
  • ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में कभी भी कोई विदेशी हमला नहीं हुआ।

4 of 19
वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश
3- वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश
  • तिरुपति बालाजी मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों और धनी मंदिर में से एक है।
  • यह मंदिर देश का दूसरा सबसे अमीर मंदिर भी है।
  • इस मंदिर का इसका कृष्णदेव राय के शासन काल में किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 19
भगवान जगन्नाथ मंदिर पुरी, ओडिशा - फोटो : अमर उजाला
4 - भगवान जगन्नाथ मंदिर पुरी, ओडिशा
  • ओडिशा के पुरी का भगवान जगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक है।
  • यह की भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध है।
  • इस मंदिर का निर्माण 12वीं सदी में हुआ था।
विज्ञापन

6 of 19
वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू
5- वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू
  • देवी का यह मंदिर एक शक्तिपीठ है। 
  • शक्ति को समर्पित यह मंदिर देश का दूसरा सबसे प्रसिद्ध मंदिर है।
  • यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।
विज्ञापन

7 of 19
सोमनाथ मंदिर, गुजरात - फोटो : अमर उजाला
6- सोमनाथ मंदिर, गुजरात
  • सभी 12 ज्योतिर्लिंग में सोमनाथ मंदिर का ज्योतिर्लिंग पहले स्थान पर आता है।
  • मान्यता है कि भगवान शिव के अभिशाप से मुक्ति पाने के लिए चंद्रदेव ने मंदिर का निर्माण किया था। 
  • सोमनाथ मंदिर पर कई बार आक्रमण भी हो चुका है।

8 of 19
कामख्या देवी मंदिर, असम
7- कामख्या देवी मंदिर, असम
  • असम में कामख्या देवी का यह शक्तिपीठ काफी प्रसिद्ध है।
  •  यह 51 शक्तिपीठों में सबसे पुराना मंदिर है।
  •  यह शख्तिपीठ तांत्रिक उपासना के लिए विख्यात है। 

9 of 19
सिद्धिविनायक मंदिर, महाराष्ट्र
8- सिद्धिविनायक मंदिर, महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र का यह सबसे बड़ा और प्रसिद्ध गणेश मंदिर है। 
  • यहां राजनेता, फिल्मी सितारे और बड़ी संख्या में आम लोग भगवान गणेश के दर्शन करने आते हैं।
  • गणेश उत्सव में इस मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त आते हैं।
  • इस मंदिर का निर्माण 1801 में किया गया था।

10 of 19
शिर्डी साईं बाबा मंदिर, महाराष्ट्र
9- शिर्डी साईं बाबा मंदिर, महाराष्ट्र
  • इस मंदिर की गिनती भी सबसे धनी मंदिरों में होती है।
  • शिर्डी में साईं बाबा की जन्म भूमि है।
  • इस मंदिर में अलग-अलग धर्मों के लोग मंदिर में साईं बाबा के दर्शन के लिए आते हैं।

11 of 19
महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
10- महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
  • यह स्वयंभू ज्योतिर्लिंग मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में बना है।
  • हर सुबह महाकाल की भस्म आरती काफी प्रसिद्द है।
  • विशेष अवसरों पर महाकाल के दर्शनों के लिए काफी संख्या में यहां लोग आते हैं। 

12 of 19
अंकोरवाट मंदिर, कंबोडिया
11- अंकोरवाट मंदिर, कंबोडिया
  • दुनिया में अगर कहीं सबसे बड़ा मंदिर है तो वह कंबोडिया में अंकोरवाट मंदिर। 
  • इस मंदिर का निर्माण 12वीं सदी में कंबोडिया के खमेर राजा सूर्य वर्मन द्वितीय ने करवाया था।
  • यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
  • मंदिर करीब 500 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।

13 of 19
श्री सुब्रमण्यम स्वामी देवस्थान, मलेशिया
12- श्री सुब्रमण्यम स्वामी देवस्थान, मलेशिया
  •  श्री सुब्रमण्यम स्वामी देवस्थान मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में स्थित है।
  •  इस मंदिर में भगवान मुरुगन के रूप में सुब्रमण्यम स्वामी की प्रतिमा स्थापित है।
  •  यह प्रतिमा दुनिया में भगवान मुरुगन की सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जाती है।

14 of 19
मुरुगन मंदिर, ऑस्ट्रेलिया
13- मुरुगन मंदिर, ऑस्ट्रेलिया
  • विदेश में भगवान मुरुगन का दूसरा मंदिर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में साउथ वेल्स के पहाड़ों पर बना है।
  • इस मंदिर का निर्माण 1994 में भारतीय मूल एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने करवाया था।
  • ऑस्ट्रेलिया में यह मंदिर सिडनी के मुरुगन के नाम से प्रसिद्ध है।

15 of 19
स्वामीनारायण मंदिर, लंदन
14- स्वामीनारायण मंदिर, लंदन
  • लंदन में बने स्वामीनारायण मंदिर की देखभाल श्री बोचनवासी अक्षर पुरुषोत्तम संस्था करती है।
  • इस मंदिर का उद्घाटन 1995 में हुआ था।
  • इस मंदिर के निर्माण में जिन पत्थरों का प्रयोग किया गया है उससे पहले किसी भी हिंदू मंदिर में नहीं हुआ है। 

16 of 19
श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर, इंग्लैंड
15- श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर, इंग्लैंड
  • यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। 
  • इस मंदिर में भगवान विष्णु की 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है।
  • यूरोप में भगवान वेंकटेश्वर का पहला मंदिर है।

17 of 19
16- श्री स्वामीनारायण मंदिर अटलांटा, अमेरिका
  • लंदन के अलावा स्वामी नारायण संप्रदाय का यह मंदिर अटलांटा, अमेरिका में स्थित है।
  • यह  हिंदू मंदिरों में सबसे विशाल मंदिरों में से एक है।

18 of 19
पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू, नेपाल
17- पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू, नेपाल
  • नेपाल के काडमांडू में स्थित यह शिव मंदिर पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है।
  • पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव की 1 मीटर ऊंची चार मुंह वाली प्रतिमा स्थापित है।
  • विश्व में दो पशुपतिनाथ मंदिर प्रसिद्ध है एक नेपाल के काठमांडू का और दूसरा भारत के मंदसौर का।
  • इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है।
  • पशुपतिनाथ मंदिर केदारनाथ मंदिर का आधा भाग माना जाता है।
विज्ञापन

19 of 19
मुनेश्वरम मंदिर, श्रीलंका
18- मुनेश्वरम मंदिर, श्रीलंका
  • श्रीलंका में मुनेश्वरम मंदिर भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिरों में से एक है।
  • रावण का वध करने के बाद भगवान श्रीराम ने यहां भगवान शिव की आराधना की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें