फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Aarti Thali: रक्षाबंधन के दिन आरती की थाली में रखें ये चीजें, मजबूत होगा भाई बहन का रिश्ता

Tue, 09 Aug 2022 03:13 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रक्षाबंधन के दिन आरती की थाली में रखें ये चीजें - फोटो : iStock
Raksha Bandhan Aarti Thali: भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन इस साल 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। वैसे तो सावन पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को है, लेकिन इस दिन भद्रा काल होने की वजह से संशय की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में कुछ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार,  बहनें 12 अगस्त को सुबह 8 तक भाई को राखी बांध सकती हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार को मजबूत बनाता है। रक्षाबंधन वाले दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले उनकी आरती उतारती हैं और तिलक लगाती हैं। राखी की थाली को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि राखी की थाली को सही तरीके से सजाकर राखी बांधी जाएं तो भाई को सुखी जीवन और दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन राखी की थाली  कौन सी शुभ चीजें रखनी चाहिए...  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रक्षाबंधन के दिन आरती की थाली में रखें ये चीजें - फोटो : iStock
ऐसे तैयार करें रक्षाबंधन आरती की थाली
रक्षाबंधन में राखी की थाली का विशेष महत्व होता है। इस दिन बहनें भाई को राखी बांधने से पहले पूजा की थाली सजाती हैं। थाली में रोली, अक्षत, चंदन, दीपक, राखी और मिठाई आदि रखती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रक्षाबंधन के दिन आरती की थाली में रखें ये चीजें - फोटो : iStock
मान्यता है कि पहली राखी भगवान को समर्पित की जाती है। ऐसे में इस दिन बहनें सबसे पहले भगवान राखी अर्पित करें। उसके बाद ही भाई को राखी बांधें और भाई के लंबी उम्र की कामना भी करें। 

4 of 5
रक्षाबंधन के दिन आरती की थाली में रखें ये चीजें - फोटो : iStock
राखी बांधने की सही विधि
रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय कुछ नियमों का पालन जरूरी है। राखी बंधवाते समय ध्यान रखें कि भाई का मुख पूरब दिशा में और बहन का पश्चिम दिशा में होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्षाबंधन के दिन आरती की थाली में रखें ये चीजें - फोटो : iStock
वहीं राखी बांधने से पहले बहनें अपने भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं। घी के दीपक से आरती उतारें, उसके बाद मिष्ठान खिलाकर भाई के दाहिने कलाई पर राखी बांधें और भाई के सुखी जीवन की कामना करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें