फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radha Krishna Shadi: आखिर क्यों नहीं हुआ राधा और कृष्ण का विवाह? जानिए क्या थी वजह

Tue, 20 Jun 2023 04:46 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Radha Krishna Shadi: आखिर क्यों नहीं हुआ राधा और कृष्ण का विवाह? - फोटो : iStock
Radha Krishna Shadi: जब भी प्रेम की बात होती है तो राधा-कृष्ण का नाम सबसे पहले आता है। संसार को प्रेम और स्नेह का पाठ पढ़ाने वाले श्रीकृष्ण का नाम हमेशा राधा के साथ ही लिया जाता है। सदियों से राधा-कृष्ण के अमर प्रेम की कहानी उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है। राधा-श्रीकृष्ण के प्रेम को जीवात्मा और परमात्मा का मिलन कहा जाता है। लेकिन जब भी राधा और भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम का जिक्र होता है तो सबके मन में यह सवाल जरूर उठता है कि जब दोनों के बीच इतना प्रेम था, तो कृष्ण ने राधा से विवाह क्यों नहीं किया? ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर कृष्ण ने राधा से शादी क्यों नहीं की थी...

Hindu Months Name: क्या आप जानते हैं हिंदू धर्म के 12 महीनों के नाम? जानिए कब शुरू होता है नववर्ष 
विज्ञापन

2 of 7
Radha Krishna Shadi: आखिर क्यों नहीं हुआ राधा और कृष्ण का विवाह? - फोटो : amar ujala
राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी
मान्यता है कि जब राधा-कृष्ण बालपन में मिले थे तभी उन्हें अपने प्रेम का आभास हो गया था। राधा कृष्ण से उम्र में 11 महीने बड़ी थीं। श्रीकृष्ण राधा से प्रेम करने लगे। दोनों एक दूसरे से विवाह भी करना चाहते थे। जब ये बात राधा के घर वालों को पता चली, तो उन्होंने राधा को घर में कैद कर दिया। वह लोग राधा और कृष्ण की विवाह के इसलिए भी खिलाफ थे क्योंकि राधा की मंगनी हो चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 7
Radha Krishna Shadi: आखिर क्यों नहीं हुआ राधा और कृष्ण का विवाह? - फोटो : iStock
कहा जाता है कि श्रीकृष्ण ने राधा रानी से शादी करने की हठ कर दी थी। इस पर यशोदा माता और नंदबाबा उन्हें ऋषि गर्ग के पास ले गए। ऋषि गर्ग ने भी कान्हा को बहुत समझाया। इसके बाद कान्हा का मथुरा बुलावा आ गया। वह हमेशा के लिए वृंदावन छोड़कर मथुरा चले गए। उन्होंने राधा से वादा किया था कि वह वापस लौटेंगे, लेकिन वह कभी वापस नहीं आए और न ही राधा जी के मथुरा या द्वारका जाने का जिक्र मिलता है।

4 of 7
Radha Krishna Shadi: आखिर क्यों नहीं हुआ राधा और कृष्ण का विवाह? - फोटो : अमर उजाला
एक मत यह भी है कि राधारानी ने ही श्रीकृष्ण से विवाह के लिए मना किया था। राधा यशोदा पुत्र कान्हा से प्रेम करती थीं, लेकिन जब वह मथुरा गए तो राधा रानी खुद को महलों के जीवन के लिए उपयुक्त नहीं मानती थीं। लोग चाहते थे कि श्रीकृष्ण एक राजकुमारी से विवाह करें। इसलिए राधा ने श्रीकृष्ण से विवाह न करने की ठान ली।
विज्ञापन

5 of 7
Radha Krishna Shadi: आखिर क्यों नहीं हुआ राधा और कृष्ण का विवाह? - फोटो : iStock
ये भी कहा जाता है कि राधा को महसूस हो चुका था कि श्रीकृष्ण भगवान का अवतार हैं। वह खुद को एक भक्त मानने लगी थीं। राधा श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो चुकी थीं। वह भगवान से विवाह नहीं कर सकती थीं।

Brahma Muhurta: कब से कब तक होता है ब्रह्म मुहूर्त? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं 
विज्ञापन

6 of 7
Radha Krishna Shadi: आखिर क्यों नहीं हुआ राधा और कृष्ण का विवाह? - फोटो : iStock
एक कारण ये भी बताया जाता है कि राधा से विवाह न करना मनुष्यों को प्रेम की असली परिभाषा से परिचित कराना था। कहा जाता है कि एक बार देवी राधा ने कान्हा से पूछा कि वह उनसे विवाह क्यों नहीं करना चाहते। इस पर श्रीकृष्ण ने कहा कि कोई अपनी आत्मा से विवाह करता है क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Radha Krishna Shadi: आखिर क्यों नहीं हुआ राधा और कृष्ण का विवाह? - फोटो : iStock
कृष्ण राधा को खुद से अलग नहीं बल्कि अपना ही अस्तित्व मानते थे। वह मनुष्यों को यह सीख देना चाहते थे कि प्रेम भौतिक संबंध से नहीं बल्कि आध्यात्मिक प्रकृति है। प्रेम और विवाह एक दूसरे से अलग नहीं है। जैसे राधा कृष्ण बिना विवाह भी सदियों से एक ही हैं। जहां कृष्ण का नाम है वहां राधा का स्मरण जरूर होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें