06 जनवरी 2019 को पौष मास की एकादशी तिथि है, जिसे पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। पुत्र प्राप्ति के लिए और रक्षा के लिए यह एकादशी बहुत शुभ मानी जाती है। इस एकादशी को पुराणों में पवित्रा एकादशी नाम दिया गया है। इस एकादशी के विषय में मान्यता है कि, जो भी व्यक्ति श्रद्धा और नियम पूर्वक इस व्रत को रखता है उसके पूर्व जन्म के सभी पाप मिट जाते हैं और उसे संतान, धन-संपदा का सुख प्राप्त होता है।