फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाना चाहते हैं तरक्की तो घर और ऑफिस में लगाएं ऐसी तस्वीर

Thu, 21 Jan 2021 07:58 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vastu tips
वास्तु शास्त्र में न सिर्फ घर के निर्माण बल्कि साज-सजावट के बारे में भी कई महत्वपूर्ण बाते बताई हैं। घर की सजावट के लिए लोग दीवारों पर कई तरह को शो-पीस और पेन्टिंग्स लगाते हैं। वास्तु के अनुसार घर के अंदर सजावट के लिए लगाई जाने वाली तस्वीरें भी आपके घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार में महत्पूर्ण भूमिका निभाती हैं। जिस घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है, उस घर के घर के सदस्यों की प्रगति होती है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहता है। यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगे तो घर में बात-बात पर परिवार के सदस्यों में वाद विवाद की स्थिति बन जाती है। घर में समस्याएं आने लगती हैं और परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा बनती है। वास्तु के अनुसार घर और ऑफिस में तस्वीरे लगाने से पहले उनका अर्थ जानना बहुत आवश्यक होता है, यदि आप बिना किसी जानकारी के तस्वीर लगाते हैं तो ये आपकी तरक्की में बाधा भी बन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर और ऑफिस में कौन सी तस्वीरें लगाकर प्राप्त कर सकते हैं तरक्की...
विज्ञापन

2 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर में लगाएं ऐसी तस्वीरें
घर की दीवारों पर हमेशा ऐसी तस्वीरें लगानी चाहिए, जिन्हें देखने से पर मन में सकारात्मक विचार आएं। घर में हमेशा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पेटिंग्स लगानी चाहिए। घर में इस तरह की तस्वीरों को लगाना चाहिए, जिन्हें देखकर मन में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार होता हो।
विज्ञापन

3 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बच्चों के कमरों में लगाएं ऐसी तस्वीरें
यदि आपके घर में पढ़ाई करने वाले बच्चे या फिर नौकरी आदि की तैयारी करने वाले हो तो उनके कमरों में सफल और महापुरूषों के फोटो लगाने चाहिए। इससे उनको अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है वे अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हैं। उनके मन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मकता बनी रहती है। बच्चों को जीवन में सफल होने के लिए इस तरह की तस्वीरें बहुत शुभ रहती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
vastu - फोटो : pinterest
तरक्की पाने के लिए ऑफिस में लगाएं ये तस्वीरें
कार्य में तरक्की पाने के लिए ऑफिस या कार्य स्थान पर सफेद घोड़ों की फोटो लगानी चाहिए। कार्य करने वाले व्यक्ति की नजर जब इस तस्वीर पर पड़ती है तो उसके कार्य करने की ऊर्जा बनी रहती है। वह ऊर्जा के साथ तेजी से कार्य कर पाता है। सफेद तस्वीर हमेशा इस तरह से लगाना चाहिए कि घोड़े अंदर की ओर दौड़ते हुआ नजर आएं। इसके अलावा मछलियों की तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वे पानी से निकलकर छलांग लगा रही हो यानि एक तरह से तस्वीर इस तरह की होनी चाहिए जिसमें मछलियां पानी में उछल-कूद करते हुए प्रतीत हो रही हो। ये तस्वीर कार्यक्षेत्र में तरक्की प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें