फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puja Path Rules: शाम के समय पूजा करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें खास ख्याल

Fri, 22 Apr 2022 12:58 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शाम के समय पूजा करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
Puja Path Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। लोग अपने घर की मंदिर में रोजाना नियमित रूप से पूजा-पाठ करते हैं। प्रतिदिन सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ पूजा-पाठ करना काफी शुभ माना जाता है। वहीं कुछ लोग सुबह और शाम दोनों प्रहर पूजा करते हैं। सुबह शाम पूजा-पाठ करने से मन को शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। हालांकि सुबह शाम दोनों समय पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि सुबह और शाम के समय पूजा करने में कई भिन्नताएं हैं। आपके द्वारा की गई पूजा से ईश्वर प्रसन्न हों और उसका शुभ फल मिले इसके लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों में उल्लेख है कि शाम की पूजा में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। तो चलिए आज जानते हैं कि शाम की पूजा के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.... 
विज्ञापन

2 of 5
शाम के समय पूजा करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला
शाम को पूजा के लिए न तोड़े फूल
यदि आप सुबह के समय भगवान को ताजे फूल चढ़ाते हैं तो ये बहुत अच्छी बात है, लेकिन शाम के समय पूजा करते हैं, तो फूल न तोड़ें। शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय फूल तोड़ना शुभ नहीं होता। इसलिए शाम के समय भगवान को फूल अर्पित न करें और न ही भगवान की पूजा के लिए फूल तोड़ कर लाएं।
विज्ञापन

3 of 5
शाम के समय पूजा करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
न बजाएं शंख और घंटी 
सुबह की पूजा में शंख और घंटी बजाने से सकारात्मक ऊर्जा फैलती है, लेकिन शाम के समय घंटी और शंख नहीं बजाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि माना जाता है कि सूर्य डूब जाने के बाद देवी-देवता सोने चले जाते हैं। ऐसे में शंख या घंटी बजाने से उनके आराम में खलल पड़ सकता है। 

4 of 5
शाम के समय पूजा करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
सूर्यदेव की पूजा
सूर्यदेव की पूजा का शास्त्रों में विशेष महत्व है। चाहे किसी भी देवी-देवता की पूजा हो सूर्यदेव का स्मरण जरूर किया जाता है, लेकिन सूर्यदेव की पूजा हमेशा दिन में की जाती है। सूर्यास्त के बाद सूर्यदेव की पूजा करना शुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाम के समय पूजा करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
तुलसी का पत्ता
पूजा में तुलसी का प्रयोग करना काफी शुभ माना गया है। भगवान विष्णु और उनके अवतार कृष्णजी को तुलसी बेहद प्रिय है, लेकिन सूर्य के अस्त होने के बाद तुलसी की पत्तियां न तोड़े और न ही शाम की पूजा में तुलसी का प्रयोग करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें