देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है। 10 दिन तक चलने वाला ये त्यौहार 25 अगस्त से शुरू हो रहा है, जो 5 सितंबर तक चलेगा। गणेश उत्सव भाद्र पद की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। पूरी श्रद्धा से गणपति की पूजा करने पर इनकी कृपा मिलती हैं, लेकिन इस दिन एक बेहद मामूली सी गलती भी आपकी साफ सुथरी खराब कर सकती है। दरअसल शास्त्रों के अनुसार गणेश उत्सव पर कुछ खास समय चांद को नहीं देखना चाहिए, ये अशुभ होता है। जानें किस समय न करें चांद के दर्शन
ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थीः इस समय करें गणपति की स्थापना, जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
2 of 6
गणेश चतुर्थी
चतुर्थी तिथि 24 अगस्त को रात 08.27 पर शुरु हो रही है। इसी वजह से इस दिन रात 08.27 से लेकर रात 08.43 तक चांद को न देखें। इस 16 मिनट में चांद से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
गणेश चतुर्थी
इसके अलावा 25 अगस्त यानी गणेश चतुर्थी वाले दिन सुबह 9.10 से रात 09.19 तक चन्द्रमा के दर्शन करने से बचें।
ये भी पढ़ें- भूलकर भी न मारें गणेश जी के वाहन को, नकारात्मक शक्तियों से जुड़ा है रहस्य
4 of 6
गणेश चतुर्थी
इस समय चांद को देखने से मिथ्या दोष या मिथ्या कलंक लगता है। यानी आप पर आने वाले समय में चोरी का झूठा आरोप लग सकता है। ऐसा माना जाता है कि एक बार जब भगवान गणेश चंद्रलोक से भोजन करने लौट रहे थे तो उनके हाथ में लड्डू अधिक होने के कारण गिरने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
गणेश चतुर्थी
जिसे देखकर चंद्रदेव को हंसी आ गई और गुस्से में गणपति ने उन्हें श्राप दे दिया कि जो भी उनके दर्शन करेगा उस पर चोरी का आरोप लगेगा साथ ही उनका रंग भी काला हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- 58 साल बाद गणेश चतुर्थी पर बन रहा विशेष संयोग, शनिदेव हो रहें हैं मार्गी