रवि प्रदोष व्रत आज, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए करें इन शिव मंत्रों का जाप
- फोटो : iStock
शिव जी के प्रभावशाली मंत्र
शिव गायत्री मंत्र
ज्योतिष के अनुसार, जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष, शनि दोष, राहु केतु से पीड़ा हो या फिर पितदोष हो, उन्हें शिव गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इससे तनाव दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्