Budh Pradosh Vrat 2023
- फोटो : iStock
प्रदोष व्रत का महत्व
दीर्घायु,शांति और सौभाग्य की प्रार्थना के लिए बुध प्रदोष के दिन लोग व्रत रखते हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने वाले अपने पिछले और वर्तमान के सभी पापों से मुक्त हो जाते हैं। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शंकर ने चंद्र देव को एक राजा के श्राप से मुक्त कराया था। यदि व्रत को 'श्रद्धा के साथ रखा जाता है और दिन के सभी अनुष्ठानों का पालन पूरी लग्न से किया जाता है , तो भगवान महादेव भक्त के कष्टों को समाप्त करते हैं और उसे स्वास्थ्य, धन और बुद्धि का आशीर्वाद देते हैं।