फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों हैं पौष मास इतना खास? इस महीने के कुछ आसान उपाय जो बदलेंगे आपका भाग्य

Thu, 12 Dec 2019 07:03 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
sun
  • हिंदू पंचांग के अनुसार पौष का महीना दसवां महीना होता है। इस वर्ष पौष मास शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019 से शुरू हो रहा है।
  • पौष मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में रहता है। चंद्रमा के पुष्य नक्षत्र में रहने के कारण इस महीने को पौष का महीना कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में उत्तम स्वास्थ्य और मान सम्मान की प्राप्ति के लिए भगवान सूर्यनारायण की पूजा का विधान है।
  • इस महीने में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और उपवास भी रखा जाता है। अगली स्लाइड्स में जानते हैं, इस महीने पूजा करने से किन विशेष फलों की प्राप्ति की जा सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 3
108 बार सूर्य मंत्र का जाप करें
  • पौष के महीने में रुके हुए धन को प्राप्त करने के उपाय
  • इस महीने में सूर्य उदय होने से पहले उठकर स्नान स्नान कर लें और हो सके तो हल्के लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 
  • 108 बार सूर्य मंत्र का जाप करें
    सूर्य मंत्र 
    ॐ घृणि सूर्याय नमः का पाठ करें। 
    ध्यान रहे जाप रुद्राक्ष की माला से करें।
  • सुबह एक तांबे के लोटे में जल भरकर रखें और इस लोटे को हाथ में रखकर मंत्र का 27 बार ऊंचे स्वर में जाप करें और फिर इस जल को सारे घर मे छिड़क दें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लगातार 27 दिन तक इस उपाय को करने से आपका रुका हुआ धन वापस आ जाएगा।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भगवान सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए
  • सरकारी नौकरी पाने का आसान उपाय 
  • सुबह जल्दी उठ कर स्नान करने के बाद भगवान सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए और अर्घ्य देने वाले स्थान पर ही तीन बार परिकर्मा करनी चाहिए।
  • हो सके तो नारंगी और लाल रंग का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।
  • रविवार के दिन सुबह के समय तांबे के बर्तन/गुड़ और लाल वस्त्र का दान करना चाहिए क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन सूर्य नारायण भगवान का होता है।
  • प्रतिदिन अपने माता पिता के चरण स्पर्श करने चाहिए, ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें