फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी जी के ये उपाय कर लिए तो जमकर बरसेगा पैसा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Sun, 28 Jul 2024 07:59 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

बहुत से लोग अपने-अपने तरीके से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। मगर आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास रह सकता है। आइए आज के इन ले इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय तृतीया 2024 - फोटो : अमर उजाला
Maa Lakashmi Upay: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर उनकी कृपा होती है उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है, साथ ही मनुष्य को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के मुताबिक, मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी। मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी की उत्पत्ति जल से होने के कारण उनका एक स्थान पर ठहरना के स्वभाव नहीं है, इसलिए ये चंचला भी कहलाती हैं। बहुत से लोग अपने-अपने तरीके से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। मगर आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं और आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास रह सकता है। आइए आज के इन ले इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Jyeshtha Month 2024 - फोटो : freepik
सोमवार का दिन है खास
हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। साथ ही, यह दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा में लाल रंग के पुष्प चढ़ाना चाहिए, लेकिन अगर आप माता को शीघ्र अति शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन कमल का फूल जरूर चढ़ाएं।  मान्यता है कि कमल का फूल चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Shubh Singh of Maa Laxmi - फोटो : अमर उजाला
भूलचूक के लिए माफी
पूजा करते समय अक्सर ऐसा होता है कि लोग श्रद्धा में लीन हो जाते हैं। ऐसे में भूल होने की आशंका बहुत बढ़ जाती है। अगर आपने अनजाने में कोई गलती की है तो सोमवार के दिन माता लक्ष्मी से माफी मांग लें। मान्यता है कि माता लक्ष्मी भक्तों की भूलों को क्षमा कर देती हैं। ऐसा करने से अगर भूल चूक से भी कोई गलती होती है तो उसका प्रभाव कम हो जाता है।

4 of 5
Jyeshtha Month 2024 - फोटो : freepik.com
मुख्य द्वार पर स्वास्तिक
अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। स्वस्तिक शुभ का प्रतीक माना जाता है और इसे घर में बनाना शुभ होता है। साथ ही गणपति भगवान की भी विधि-विधान से करें। इससे कार्य में आने वाली तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshaya Tritiya 2024 - फोटो : istock
मां लक्ष्मी की तस्वीर की पूजा
कभी भी खड़े लक्ष्मी माता के तस्वीर की पूजा नहीं करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार खड़े हुए लक्ष्मी माता का स्वभाव चंचल होता है, और वो कभी भी जा सकती हैं। इसीलिए आपने देखा होगा कि ज्यादातर तस्वीरों में लक्ष्मी माता बैठी रहती है। ऐसे में आप भी इस बात का ध्यान रखें की मां लक्ष्मी की तस्वीर में बैठे हुए लक्ष्मी माता की ही पूजा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें